जनपद /महराजगंज/महाराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक महाराजगंज को लिखित प्रार्थना पत्र देकर यह अवगत कराया है कि उसके द्वारा कोतवाली थाना में एक मुकदमा दर्ज कराया था जिसमे कोतवाली पुलिस ने एफआर लगाकर मामले को स्पंज कर दिया है।कि दुबारा विधिसम्मत विवेचना कराने की मांग की है ।पीड़िता के दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार 30/9/23 को उसने कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मुकदमा अपराध संख्या अंतर्गत धारा 147, 506, 323, 452, 376डी के मामले में पुनः विवेचना के लिए किया गया मांग भादवि जो दिनेश पुत्र सुदर्शन ,अनुज पुत्र प्रेम, सुग्रीव पुत्र राधे, और काशी पुत्र नंदलाल के खिलाफ दर्ज कराया था ।आगे उसने माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि उपरोक्त धारा के अंतर्गत मुलजिमानों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए लेकिन कोतवाली सदर थाने की विवेचक महोदय ने 161 और 164 सीआरपीसी के बयानों को नजरअंदाज करते हुए उसके उपरोक्त मुकदमे को फाइनल रिपोर्ट लगा। पुलिस अधीक्षक से उपरोक्त दर्ज मुकदमे में पुनः विवेचना कराए जाने की मांग की है ।इस संबंध में पीड़िता के वकील विनय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मुलजिमानों के प्रभावी पैरवी के आधार पर और सीडीआर के अवलोकन करने के बाद मुकदमे में एफआर लगाया है जो की सर्वदा सत्य नहीं है ऐसे में वह अपने क्लाइंट की ओर से न्यायालय में प्रोटेस्ट दाखिल करेंगे तथा पीड़िता को न्याय दिलाने का भरपूर प्रयास करेंगे।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो.9919195526
