थाना सिंदुरिया /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)।स्थानीय थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे पर एक 8 वर्षीय बालिका को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने ठोकर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही बालिका की मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार खजुरिया थाना चौक निवासी शहादत की 8 वर्षीय पुत्री शहजादी जो अपने ननिहाल में रहती थी किसी काम के लिए झनझनपुर चौराहे पर जाते समय टीवीएस मोटरसाइकिल UP56AX3948 ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई ।घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय महाराजगंज भेज दिया।
इस संबंध में सिंदुरिया थाना अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया कि मृतका के परिजन के द्वारा तहरीर दिया गया है तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय महाराजगंज भेज दिया गया है।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्य टाइम) महाराजगंज
मो.9919195526
