थाना सिन्दूरिया/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज जनपद के सिंदुरिया थानाक्षेत्र ग्राम सभा विश्वनाथपुर पड़वनियां निवासी संजय शाही पुत्र अर्जुन शाही ने पुलिस को तहरीर देकर उसके ही गांव निवासी पति पत्नी और अन्य के खिलाफ कार्यवाई की मांग किया है।तहरीर के अनुसार संजय शाही ने बताया है कि वह गोरखपुर मे रहकर वकालत करता है प्रार्थी के घर के बगल में पड़ोसी विनोद पुत्र स्व० लालमन का मकान है हम दोनो लोग के मकान के बीच में एक गली है जिसमें हम दोनो लोग का पानी का निकासी एव रास्ता लगभग 100 वर्षों से है। दिनांक 22/3/24 को विनोद तथा उसकी पत्नी एव उसके परिवार के लोग गली एव रास्ता में अवैध कब्जाकर दिवाल का निर्माण कराने लगे अगल बगल के लोगो 112 नं0 पर फोन कर पुलिस बुलाया पुलिस मौके पर पहुँचकर काम को बन्द करा दिया उसके बाद 22/23 के रात में दिवाल का निर्माण कराने लगे हम प्रार्थी मौके पर पहुँचकर काम को वन्द कराना चाहा तभी विनोद तथा उसकी पत्नी एव उसके परिवार लोग हिंसा पर आमदा हो गये तथा हम प्रार्थी को जॉन से मारने की धमकी देने लगे हम प्रार्थी ने 112 नं0 फोन कर सुचना दिया मौके पर पुलिस पहुँची पुलिस के सामने ही विनोद एव परिवार के लोग गालियां देने लगे।
घटना की लिखित सूचना पुलिस को दिया गया इस संबंध में सिंदुरिया थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा अं०सं० 0078 /24 धारा 352,504,506 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो. 9919195526
