मिठौरा ब्लाक/ महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) प्रदेश और केंद्र सरकार की संयुक्त अगुआई में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन अभियान की अब पोलखुलनी शुरू हो गई है। आपको बताते चलें कि जनपद महाराजगंज के चर्चित ब्लाक मिठौरा की जहां के अधिकारी और कर्मचारी पंचायत सचिव बेलगाम होकर सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और सरकार को बदनाम करने की भरपुर कोशिश कर रहे हैं।
ग्राम सभा बसवार में सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन के पास लगा हैंड पम्प जिसकी जल निकासी के लिए कोई व्यवस्था न होने के कारण नल से निकला पानी और सामुदायिक शौचालय से निकला पानी दोनों सड़कों पर जमा हो रहा है और साथ ही साथ नल के पास में घास फूस कूड़े कचरे का अंबार भी लगा हुआ है ऐसे में सवाल यह है कि जब जिम्मेदारों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है तो वे कहाँ हैं।स्वच्छता पर सरकार विशेष अभियान चलाकर देश और राज्य में फैल रहे संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु उपाय किए जाने हेतु निर्देशित किया है लेकिन ग्राउंड पर सब शून्य है।
इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि सड़क के दोनों तरफ सटाकर मकान बना हैं इसलिए नाली नहीं बन पायेगीलेकिन की उचित व्यवस्था के लिए वहाँ पर गड्ढा बनवाया जाएगा जबकि ग्राम विकास अधिकारी शेषमणि पटेल ने कहा कि इस प्रकरण की उन्हें जानकारी है दो-चार दिन के बाद वहां पर काम चालू हो जाएगा अब देखना है कि कथनी और करनी में कितना फर्क होता है।
रिपोर्ट दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो. 9919195526
