थाना सिंदुरिया/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) सिंदुरिया थाने पर तैनात चर्चित सिपाही हिमांशु मिश्रा को पुलिस लाइन हो गया हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिंदुरिया थाने में करीब 1 वर्षों से तैनात हिमांशु मिश्रा अपनी कालगुजारियों एवं फरियादियों से सौतेला व्यवहार से सिंदुरिया थाने में चर्चित हो गए थे जिनकी शिकायत कई बार फरियादियों के द्वारा पुलिस अधीक्षक महराजगंज से की जा चुकी थी ।ताजा मामला बेलवा खुर्द का था जिसमें पीड़िता से ₹4000 लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था लेकिन उल्टे ही पीड़िता को शांति भंग में पाबंद कर दिया गया और विपक्षियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।कार्यवाई न होता देख पीड़िता ने मीडिया के माध्यम खबर प्रकाशित करवाया जिससे उक्त चर्चित सिपाही आग बबूला होकर उसे फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल की हवा खिलाने की धमकी भी दिया जिसकी शिकायत पुनः पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक महाराजगंज से की गई थी, घटना को सज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सोमेंद्र मीणा ने उक्त चर्चित सिपाही को स्थानीय थाने से हटाकर पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया है।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
महाराजगंज
मो.9919195526
