सिंदुरिया/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)। महाराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिहरपुर टोला गोबरही निवासी एक व्यक्ति एक गैलन मे दस लीटर कच्ची शराब बिक्री वास्ते ले जाते हुए उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने दबोच लिया।उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि हमराही के साथ परसाचक गोबरही मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे उसी दौरान मुखवीर खास ने एक व्यक्ति को कच्ची शराब लेकर जाने की सूचना दिया जिस आधार उस व्यक्ति को पकड़ा गया।
उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति को आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए मुचेलका पर छोड़ दिया गया।
रिपोर्ट:दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो. 9919195526
