सिंदुरिया थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)।सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्रामसभा चिउटहा निवासिनी कृष्णावती पति कृष्णानँद पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है की उसके ही गावं निवासी मुन्नी देवी तथा संजय गुप्ता जमीन खरीदने की बात को लेकर आये दिन जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर गालीगुप्ता देते रहते है बिरोध करने पर वे लोग भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारे पीटे तथा जान से मारने की धमकी दी, जिससे मेरा परिवार अक्सर प्रताड़ित होता रहता है।पीड़िता कृष्णवती ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर दोनो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में सिंदुरिया थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया की तहरीर के आधार पर दोनो आरोपियों मुन्नी देवी व संजय गुप्ता के विरुद्ध धारा 323,504,506 भादवि तथा अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाती अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)घ,एवं 3(2)va के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो. 9919195526
