सिंदुरिया थाना /महाराजगंज (न्यू सूर्या टाइम) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडँगा निवासिनी रामरती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है की उसकी शादी पंद्रह साल पति गोरख से हुई थी उसने अपने पति, ससुर,ननद, नन्दोई सहित सात लोगों पर बुरी तरह मारने पीटने, शरीर पर पहने हुए कपड़ा फाड़ने, सिर का बाल काटने तथा गाली देने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग की है,पुलिस ने रामावती की तहरीर को संज्ञान मे लेते हुए पति गोरख,प्रभु,लीलावती, रीमा,मुकेश, उपेंद्र कुमार,अंगिरा तथा अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच कर रही है।रामरती द्वारा थानाध्यक्ष को दिए गए तहरीर मे कहा गया है की वह गत शनिवार को गावं के ही एक व्यक्ति के साथ रिश्तेदार के वहां गई थी तथा बुधवार को जब वापस आई तो देखते ही वे लोग मुझे मारने लगे, रमावती के अनुसार अपने पति गोरख से तीन बच्चे है उसकी शादी पंद्रह वर्ष पूर्व गोरख से हुई थी,वर्तमान मे मेरे पति से सम्बन्ध ठीक नहीं है,पीड़िता ने एस ओ से अनुरोध की है की मेरे पति गोरख, ससुर प्रभु,लीलावती, रीना, अंगिरा,मुकेश, उपेंद्र तथा एक अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कि जा रही है। इस संबंध में सिंदुरिया थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि पीड़िता रामरती द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध मु०अ०सं०, 0031/24 धारा147, 342,323,509,354(ख) 504,506,के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट दिनेश कुमार*(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो.9919195526
