जनपद महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)/उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 17.02.2024 से 18.02.2024 को कुल 04 पालियों में जनपद महराजगंज में स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होना है । उक्त आयोजित परीक्षा की तैयारी तथा परीक्षा को सकुशल व शान्ति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय श्री अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना की अध्यक्षता में डॉ पंकज कुमार वर्मा अपर जिलाधिकारी महराजगंज व श्री आतिश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सहित जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी /थानाध्यक्ष व ड्यूटी मे लगे अधिकारीगण के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा को सकुशल व शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने, सीसीटीवी कैमरों को चेक करने, परीक्षा में फर्जीवाड़ा पर पूर्णतया रोक लगाने और परीक्षा की सुचिता बनाये रखने के लिये कड़े प्रबन्ध किये जाने, कहीं भी फर्जीवाड़ा की सूचना प्राप्त होने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने एवं सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा-व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने, जनपद में यातायात व्यवस्था बनाये रखने तथा राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा अपने -अपने क्षेत्र में संवेदनशीलता के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों में लगी फोर्स को चेक कर उचित दिशा-निर्देश देते हुए शांति सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । इस मौके पर पर श्रीमान जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महराजगंज व समस्त राजपत्रित अधिकारी/थानाध्यक्ष व आगामी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा ड्यूटी मे लगे अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो.9919195526
