सिंदुरिया/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) / महाराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा लेदवा के सामुदायिक शौचालय से टूल्लू पम्प चोरी हो गया है ।ग्राम प्रधान प्रवीन खातून के द्वारा सिंदुरिया थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है
तहरीर के मताबिक ग्रामप्रधान ने बताया है कि हमारे ग्राम सभा लेदवा में सामुदायिक शौचालय से वीती रात दिनांक 12 फरवरी 2024 को अज्ञात चोरो के द्वारा ताला तोड़कर मोटर चुरा लिया गया है तथा कुड़ा करकट के लिए बने नाडेफ के उपर का लोहे का एंगल भी दिवाल तोड़कर चुरा लिया गया है। इस संबंध में सिंदुरिया प्रभारी थानाध्यक्ष रामरतन सरोज से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया कि उक्त मामले की जानकारी हमे नही है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो. 9919195526
