घुघुली /महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) घुघुली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा भरवलिया में गोपाला बडी़ नहर से निकली हुई नहर जो आती है। उस नहर के नीचे एक सुरंग बनाई गई है,यह सुरंग बौलिया के नाम से जाना जाता है,यह सुरंग इसलिए बनाया गया है,कि नहर के पूरब दिशा के पटरियो का पानी सुरंग के रास्ते नहर के पश्चिम दिशा के पटरियो से होते हुए पश्चिम दिशा के ओर नाले में निकल जाएं।नहर के नीचे जो सुरंग बनाई गई है,वह सुरंग नहर के बीचों बीच टूट गई।
जिससे नहर का पानी टूटे सुरंग के रास्ते पश्चिम दिशा के पटरियो के रास्ते नाले में नहीं जा पाता है, क्योंकि जिस नाले के रास्ते पानी निकलना चाहिए वह नाले पुरी तरह से भठी हुई है, इसलिए टुटी हुई सुरंग से नहर का पानी नाले की ओर जाने की बजाय पूरब दिशा की पटरियो से होते हुए किसानों के खेतों में भर गया है। जिससे खेतों में भरे हूए पानी किसानों के लगभग 10 एकड़ गेहूं की फसल नुकसान हो गई।
किसान सुदामा पासवान के द्वारा नहर विभाग ने कर्मचारी पत्रावल को सुचना व अप्लीकेशन देने के बावजूद भी नहर विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के द्वारा कोई सुनवाई नहीं हुई। नहर विभाग के कर्मचारियों के लापरवाही के कारण किसानों के गेहूं की फसले नुकसान हो गई जिससे सुदामा, अशोक, राजकमल,सावर,धुरुप, अयोध्या,हठ्ठू, दर्शन, आदि किसानों में आक्रोश है।एक तरह से माना जाए तो इन किसानों के फसलों का नुकसान नहीं बल्कि हत्या हुई है।सभी किसानों की मांग है कि टुटी हुई सुरंग का रिपेयरिंग जल्द से जल्द हो,व नाले की सफाई हो, ताकि भविष्य में फिर हमारी फसले नुकसान न हो और हमारी नुकसान हुई फसल का मुआवजा मिले और लापरवाह सिंचाई विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ पर कानूनी कार्रवाई हो।
रिपोर्ट :दुर्गेश मणि(न्यू सूर्या टाइम) घुघुली/महाराजगंज*
*मो. 854300 8343
