निचलौल/महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) बब्बन पति चंद्रभूषण तिवारी महाविद्यालय निचलौल में आज दिनांक 10 फरवरी 2024 को बीए के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल के सुपुत्र धीरज पटेल के द्वारा स्मार्टफोन वितरित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रेम सागर पटेल के सुपुत्र धीरज पटेल ने छात्रों में स्मार्टफोन वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा की ही देन है कि आज की महिलाएं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं
इसलिए आप सभी लोग मन लगाकर खूब पढ़िए और समाज में अपने परिवार और गुर्जनो का नाम रोशन करिए इस अवसर पर प्रबंधक डॉक्टर गिरीश चंद्र त्रिपाठी,कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकुमार चतुर्वेदी, विपिन सिंह, केडिया, सुधांशु नारायण तिवारी, तारिख हुसैन, शैलेश कुमार ,सलोनी गिरी ,पारस, साबिर, व कंप्यूटर बाबू सुमित चौरसिया, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:नागेंद्र कुमार(न्यू सूर्या टाइम) निचलौल/ महाराजगंज
मो.9807429097
