थाना सिंदुरिया/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरिहरपुर के पूरब ताल में एक 26 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में दहसत का माहौल व्याप्त है।ग्रामीणों की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। विदित हो कि शुक्रवार को सिंदुरिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर ग्राम सभा के पूरब ताल(रामबेलास गुप्ता के खेत) में करीब 26 वर्षीय एक युवक का शव पानी में डूबा हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर तत्काल सिंदुरिया पुलिस पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया और शिनाख्त कर पता लगाने के लिए पीएम हेतु महराजगंज जिला अस्पताल भेज दिया गया।
इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक शव की पहचान सदरे आलम पिता अनरुद्दीन निवासी रामपुरकला थाना सिंदुरिया के रूप में की गयी है जो जन्म से ही मनबुद्धि था,शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला अस्पताल महराजगंज के लिए भेज दिया गया है।
रिपोर्ट दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो. 9919195526
