जनपद महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन मेंऔर क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बरगदवा स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में नेपाल वार्डर क्षेत्र में अबैध तस्करी के दृष्टिगत की जा रही चेकिंग के तहत दिनाँक 06. फरवरी 2024 को समय 22.10 बजे मुखबिर की सूचना पर परसामलिक के तरफ 02 व्यक्ति मोटर साइकिल से अबैध नशीली दवाओ की खेप लेकर बरगदवा की तरफ से नेपाल ले जाते समय दीपेश गौड़ पुत्र गोरख गौड़ उम्र 20 वर्ष,और गणेश यादव पुत्र, रामप्रकाश यादव उम्र 23 वर्ष ,निवासीगण बरगदवा, थाना-बरगदवा, जनपद-महराजगंज को 21 शीशी ओनेरेक्श सिरफ, 100 एमपुल डायजापाम इन्जेक्शन, 146 रैपर ब्यूपरनार्फीन इन्जेक्शन (नूफीन) व 21300 रूपया नेपाली (इक्कीश हजार तीन सौ० नेपाली रूपये) व एक अदद मोबाइल हैण्ड सेट वीवो, एक अदद किपैड मोबाइल ACE व एक अदद मो0सा0 प्लेटिना नं0 UP 56 AA 2974 के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस सम्बन्ध में प्रभारी थानाध्यक्ष बरगदवा स्वतंत्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों पर मु0अ0सं0 19/2024 धारा 8/21/23 NDPS ACT व 419/420/468 भादवि 0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
बरगदवा थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह
हेड कांस्टेबल राजेश कुमार यादव
कांस्टेबल पवन कुमार ,कांस्टेबल अमन सिंह ,कांस्टेबल अनिल यादव, के द्वारा गिरफ्तार किया।
रिपोर्ट शिवेंद्र गौतम (न्यू सूर्या टाइम)
मो.9794358338
