महाराजगंज (न्यू सूर्या टाइम)। जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा प्रतिदिन की भांति दिनांक 8 फरवरी 2024 को जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याएं सुनी , प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।
जनपद के समस्त अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय थाना में सुनी जा रही है जन शिकायतें के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित भी किया गया साथ ही सभी थाना प्रभारियों को आदेश किया कि जनसुनवाई महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो और सभी थाने के थानाध्यक्ष को यह भी निर्देश दिया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो.9919195526
