जनपद महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)जनपद महाराजगंज के मिठौरा ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सोनवाल के ग्रामीणों के द्वारा अमावस्या के दिन नेपाल के त्रिवेणी धाम में पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सोनवल गांव की ओर से वहां पर वृहद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को पूर्व ग्राम प्रधान रामसेवक चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों का जत्था जयश्रीराम के नारों के साथ नेपाल के त्रिवेणी धाम के लिए रवाना हो गया है।पूर्व ग्राम प्रधान रामसेवक चौधरी ने बताया कि श्रीत्यागी कुटी त्रिवेणी धाम के महंत त्यागी बनारसी दास जी महाराज एवं साध्वी शाल्वीदास के निर्देश के क्रम में सोनवल गांव की ओर से वहां पर मौनी आमावश्या के पर्व पर वृहद भंडारे का आयोजन रखा गया है।
जिसमें गांव के समस्त ग्रामीणों का योगदान शामिल है। वहां पर पहुंचने वाले ग्रामीण स्वयं स्नान ध्यान और पूजा पाठ करने के बाद वहां पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सेवा में भी लगे रहेंगे। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान के साथ ही साथ कोदई प्रसाद मौर्य, सुदर्शन यादव, बृजकिशोर यादव, साहब चौधरी, रामप्रीत यादव, कैलाश पटेल, भोला चौधरी, ओमप्रकाश पटेल,बनवारी चौधरी , रामसमुझ भारती, रोहित यादव , मुनीब चौधरी, अंबरिश चौधरी आदि भक्तगढ़ मौजूद रहेंगे।
रिपोर्ट दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो. 9919195526
