सिंदुरिया/महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) सिंदुरिया थाना के 9 वें थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह को बनाया गया है अखिलेश कुमार सिंह इसके पहले कोतवाली महाराजगंज के प्रभारी रह चुके हैं ।पत्रकारों से वार्ता के दौरान अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वादी का हित सर्वोपरि रहेगी, अपराधी चाहे कितना भी बड़ा हो कानून से बड़ा नहीं हो सकता। कानून के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा उसके साथ पुलिस शक्ति से पेश आएगी। मालूम हो कि इसके पहले लगातार दो महिला सब इंस्पेक्टर ने सिंदुरिया थाने की कमान संभाली थी पूर्व की थानाध्यक्ष रही मनीषा सिंह को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर करते हुए अखिलेश सिंह को पुलिस लाइन से सिंदुरिया थाने की जिम्मेदारी दी है ।इस दौरान राधेश्याम गुप्ता, सदानंद द्विवेदी, अजय शर्मा, रविशंकर भारती, विक्की कुमार, रिंकू गुप्ता सहित कई स्थानी पत्रकार मौजूद रहे।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज मो.99 19195526
