सिंदुरिया/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम सिंदुरिया टोला भगवानपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र स्व. झगरु ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर कहा है की वह इसी थाना क्षेत्र के नरायनपुर अपनी रिश्तेदार के घर से अपने गावं शाम के समय वापस आ रहा था की ग्राम पतरेंगवा के सुकऊ टोला के पास तेज रफ़्तार से आ रही अपाची बाइक ने जोरदार टक्कर मारी जिससे हम घायल होकर अचेत हो गए, जिसकी सूचना अगल-बगल के लोगों ने हमारे घर सुचना दी, परिजन ने मुझे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए।वीरेंद्र के द्वारा थानाध्यक्ष को तहरीर देकर उक्त बाइक चालक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया
इस संबंध में सिंदूरियां थानाध्यक्ष मनीषा सिंह से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया की तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध धारा 279,337तथा 338का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो.9919195526
