- निचलौल/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) नगर पंचायत निचलौल के रामभोली कन्या इण्टरमिडीएट कालेज के बच्चियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाला गया । रैली के माध्यम से बच्चियों ने लोगों में मतदान के प्रति जागरूक करने का काम किया और साथ ही साथ यह बताने का प्रयास किया कि चुनाव में निष्पक्ष मतदान का महत्व और प्रत्येक व्यक्ति को चुनाव में हिस्सेदारी लेनी अति आवश्यक है क्योंकि हमारे एक नीडल से सरकार बनती है । कॉलेज के प्रबन्धक शम्भू शरण त्रिपाठी ने कहा कि भारत में व्यस्त मताधिकार का चलन है और यहां सभी व्यस्त मत देने के अधिकारी हैं निष्पक्ष मतदान जरूर करें जिससे निष्पक्ष और स्वच्छ छवि की सरकार बने। इस दौरान जी प्रधानचार्य वासुदेव पाण्डेय सभी शिक्षक तथा विद्यालय के सभी बच्चे और बच्चियों ने प्रतिभाग किया।
रिपोर्ट:नागेंद्र कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
निचलौल तहसील प्रभारी
मो.9807429097
