जनपद महराजगंजम /न्यू सूर्या टाइम/ महराजगंज के सीमावर्ती क्षेत्रों में डग्गा मार वाहनों से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुचाने की प्रक्रिया धड़ल्ले से जारी है जिस पर जान को जोखिम में डालकर यात्री यात्रा कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि महाराजगंज जनपद के निचलौल से झुलनीपुर मार्ग पर यात्रियों से खच्चाखच्च भरी हुई जीप निचलौल से झुलनीपुर को जाती हैं जिस पर सवारी ऐसे भरे गए थे मानो जानवर को कहीं छोड़ने के लिए ले जाया जा रहा हो और तो और सीट उपलब्ध न होने पर सवारी पीछे लटक रहे थे।बता दें कि निचलौल झुलनीपुर मार्ग के दोनों किनारों पर जिसमे एक तरफ नहर तो दूसरी तरफ गहरी खाई है जिस पर चालक के द्वारा जरा सी भी चूक दर्जनों निर्दोषो की जान काल के गाल में समा जाएगी।
यातायात पुलिस सुरक्षा के सभी प्रयास निर्थक साबित हो रहे है जबकि यातायात पुलिस द्वारा केवल ऐसे वाहन चालक और उनके स्वामियों से जेब गर्म कर केवल दिखावा हो रहा है जिसे वास्तविक रूप में देखना है तो निचलौल झुलनीपुर मार्ग पर नजर डालने की आवश्यकता है।
इस संबंध में यातायात प्रभारी एपी सिंह से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर ड्राइवर और यात्रियों को जागरूक किया जाता है लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र होने के नाते इधर ड्राइवर और यात्री दोनों ही मनमानी करते हैं फिलहाल जल्द ही टीम भेज कर ऐसे वाहन चालक और स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज
मो. 99 1919 5526
