जनपद महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन मे एवं अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व सीओ सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण मे सिंदुरिया थानाध्यक्ष मनीषा सिंह के नेतृत्व मे उप निरीक्षक मृतुन्जय कुमार पाण्डेय तथा कांस्टेबल कृष्ण कुमार पाण्डेय ने सदर कोतवाली महराजगंज के फरार चल रहे अमरुतिया निवासी 19वर्षीय वीरेंद्र साहनी पुत्र सीरी साहनी जो मु० अ०सं०323/23 धारा 376,363,120बी भादवि,3/4पास्को एक्ट,3(2)5एसी एस टी एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त को आज दिनांक 1 फरवरी 2024 गुरुवार को समय लगभग 14:05 पर सिंदुरिया क्षेत्र के मिठौरा बाजार चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया है।
सिंदुरिया थाना अध्यक्ष मनीषा सिंह ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त को वांछित धाराओं के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज मो.9919195526
