जनपद महाराजगंज/(न्यू सूर्या टाइम) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपराकल्याण निवासी पिंटू ने आज दिनांक 31 जनवरी 2024 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है की उसके घर के सामने सरकारी नाली है जिसमे सार्वजनिक रुप से सभी लोगों का पानी गिरता है तथा समय समय से उसकी साफसफाई की जाती है,लेकिन इसके पट्टीदारों द्वारा नाली मे पानी न बहने देने की बात को लेकर विपक्षी मोहन, मंजू,रंजीत, सूरज,विनोद तथा बबिता ने उसे गाली गुप्ता देते हुए मुझे तथा मेरी पत्नी रेनू को लाठी डंडे से मारने पीटने लगे तथा मेरी पत्नी को मारते मारते कर निर्वस्त्र कर दिए साथ ही मारपीट का वीडियो बना रही उसकी बच्ची को भी पीटा और
मोबाईल छीनकर तोड़ दिया,जाते समय मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी,इस पीड़ा को लेकर सिंदुरिया थाने पर तहरीर देकर अवगत भी कराया लेकिन वहां के इंचार्ज तथा सिपाही मुझे गाली गुप्ता देकर भगा दिए, पीड़ित ने यह भी बताया कि इस घटना के पूर्व भी स्थानीय थाने पर प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया था लेकिन सिंदुरिया थाने की पुलिस ने नजरन्दाज कर दिया।जिसे सोशल मीडिया के द्वारा भी अवगत कराया था।पीड़ित पिंटू द्वारा एसपी को दिए गए तहरीर के अनुसार उसे थाने से न्याय न मिलता देख पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है। की पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिंदुरिया पुलिस हरकत में आई है। अब देखना यह है की पीड़ित के साथ न्याय मिलता है की नहीं।
रिपोर्ट दिनेश कुमार/(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
mo. 9919195526
