जनपद महाराजगंज (न्यू सूर्या टाइम) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सदर महाराजगंज के तत्वाधान में आज दिनांक 30 जनवरी 2024 को आयोजित निशुल्क रेडियम स्टीकर रिफ्लेक्टर जागरूकता अभियान के तहत जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, जिला प्रभारी अजय राज की उपस्थिति में,नगर अध्यक्ष हरिद्वार गुप्त के नेतृत्व एवं यातायात ट्रैफिक इंस्पेक्टर ए पी सिंह की टीम के साथ मिलकर शानदार जागरूकता अभियान चलाया गया, निःशुल्क रेडियम स्टीकर लगाकर जागरुक किया गया।
इस अवसर पर जिला संरक्षक मोहम्मद सैफुल्लाह खान,जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रहरि जिला संगठन मंत्री विनोद यादव जिला मंत्री करण चौरसिया जिला संयुक्त मंत्री गौरव मद्धेशिया नगर कोषध्यक्ष श्याम वर्मा, वरिष्ठ महामंत्री आकाश लोहिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कसौधन नगर मंत्री दिनेश कुमार राकेश कश्यप मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता, व्यापारी राजू मद्धेशिया, समाजसेवी बबलू तिवारी एवं बहुत से ट्रैफिक के साथी मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष अनिल कुमार एवं जिला प्रभारी अजय राज ने सयुक्त रूप से बताया कि इस तरह के जागरूकता से बहुत से अनमोल जान को बचाया जा सकता है संगठन समय-समय पर ऐसे ही जन जागरुकता अभियान करती रहेगी।
रिपोर्ट : शिवेंद्र गौतम (न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज मो.+91 9794358338
