जनपद महाराजगंज/ (न्यू सूर्या टाइम) चौक थानान्तर्गत खजुरिया निवासी लालमन उर्फ शेषमणि ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बताया है कि उसका लड़का केरल में एक लिमिटेड कंपनी में काम करता है जिसके खिलाफ पुर्नवासी पुत्र स्व0 घिसियावन ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है जिसकी निष्पक्ष जांच सक्षम अधिकारी द्वारा कराए जाने की मांग की है
तहरीर के मुताबिक लालमणि ने बताया कि उसका लड़का रविप्रकाश दिनांक 04/01/24 शाम को घर से केरल के लिए गोरखपुर निकला तथा उसी दिन गोरखपुर से झांसी के लिए बस से गया एवं दिनांक 06/01/24 को ट्रेन से अलुवा स्टेशन(केरल) और 7 जनवरी 2024 को अलुआ पहुचकर ड्यूटी कर रहा हैIदर्ज मुकदमे में दिनाक 06/01/24 को समय करीब 04 बजे दर्शाया गया है जबकि रविप्रकाश 6 जनवरी को रास्ते मे था।वीडियो जिसके आधार पर मुकदमा लिखा गया गया है उसमे हीरो डिलक्स दिख रहा है जबकि शिकायतकर्ता के पास हीरो स्पलेंडर है।ऐसे में शिकायतकर्ता ने उक्त प्रकरण की जांच सक्षम अधिकारी से कराए जाने की मांग किया है।
शिकायत का सज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष सिंदुरिया से बातकर निष्पक्ष जांच का अस्वासन दिया है।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो. 9919195526
