थाना सिंदुरिया /महाराजगंज (न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के मिठौरा निवासिनी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर रामपुरमीर के दो व्यक्तियों पर छेड़छाड़ करने व मारने पीटने का आरोप लगाते हुए विधिक कार्यवाही की मांग किया है, पुलिस ने घटना को संज्ञान मे लेकर दोनो आरोपियों के विरुद्ध धारा 354,323,504 तथा 506के तहत मुकदमा दर्ज जाँच कर रही है।
पीड़ित महिला जया मिश्रा पत्नी मारकंडेय द्वारा पुलिस को दिए गए तहरीर के अनुसार बताया कि सिंदुरिया से बाइक द्वारा महराजगंज किसी आवश्यक कार्य से जा रही थी कि बाइक रामपुरमीर के पास ख़राब हो जाने से बस के इंतजार मे खड़ी थी उसी समय रामपुरमीर निवासी जयश्री यादव तथा जोगेन्दर चौधरी उसके पास आकर छेड़छाड़ करने करने लगे तथा विरोध करने पर गाली देते हुए मारने लगे, शोर करने पर गाली देते हुए भाग गए। इस संबंध में थाना प्रभारी मनीषा सिंह से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनो आरोपीयो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही कि जा रही है।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो.9919195526
