सिंदुरिया थाना /महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 25 दिसंबर 2024 दिन वृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 9:00बजे कार और बाइक की जबरजस्त टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी है।
मालूम हो कि बीते बृहस्पतिवार को पतरेंगवा गांव के समीप सिंदुरिया- महाराजगंज रोड पर एक कार UP 51 AQ 0111 और मोटरसाइकिल UP56 AK1918 एचपी डीलक्स में आमने-सामने टक्कर हो जाने से मोटरसाइकिल चालक श्रवण यादव पुत्र हृदयनारायण यादव निवासी वार्ड नंबर 9 नगर पालिका परिषद महराजगंज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।
बताया जा रहा है कि मृतक श्रवण यादव सिंदुरिया अपने रिश्तेदार के गृहप्रवेश में भोजनकर वापस घर जा रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतना जोरदार था की मोटरसाइकिल के आगे का हिस्सा और लेग गार्ड चकनाचूर हो गया है जबकि कार के दाहिने तरफ की हेडलाइट के प्रखंजे उड़ गए हैं ।राहगीरों की मदद से स्थानीय थाने को सूचना दि गई ।सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर 108 नंबर एंबुलेंस से मृतक को जिला चिकित्सालय भिजवाया । थानाध्यक्ष मनीषा सिंह ने बताया कि घना कोहरा होने के कारण कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हुई है जिसमें 42 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो .99 1919 5526
