घुघुली/महराजगंज (न्यू सूर्या टाइम) विकास खण्ड घुघली के ग्राम सभा भरवलिया में पीडब्ल्यूडी रोड से बनारसी प्रसाद के घर से होकर सुभाष के घर तक जाने वाली खर प्रसाद के घर तक जाकर समाप्त होती है खड़ंजा के बीचों बीच बनारसी के घर से लेकर सुभाष के घर तक एवं सुबास के घर से दायीं तरफ खर के घर तक तथा बायीं ओर खूबलाल के घर तक नलों का पानी निकलने के लिए सिमेन्ट से निर्मित पाईप वाली नाली निर्माण किया गया है, जो कई जगह टूट गई है, नाली के चैम्बर के ढक्कन टूट गयी है। जिससे आने जाने वाले को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसी नाली का पानी गांव के बाहर एक टंकी में जाता है जो पुरी तरह से भर चुका है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान सभी आधिकारिक कर्मचारी व्यस्त थे इसलिए गांव की नालियों की साफ सफाई नहीं होने के कारण कुछ नालियां भठ गई है जिससे पानी खड़ंजे के ऊपर से बह रहा है जल्दी ही उसकी मरम्मत कराकर ठीक कर दी जाएगी।
प्रभारी बीडीओ ने बताया कि उक्त प्रकरण सज्ञान में नही है जांचोपरांत सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: दुर्गेश मणि (न्यू सूर्या टाइम) घुघुली ब्लॉक प्रभारी
महाराजगंज
