थाना सिंदुरिया/महराजगंज (न्यू सूर्या टाइम)
स्थानीय थाना अंतर्गत सिंदुरिया थाने के ठीक सामने शनिवार रात को मात्र 30मीटर की दूरी पर स्थित मनोज कुमार गुप्त की हार्डवेयर की दुकान से अज्ञात चोरो ने 48हजार रुपये नकद चुरा ले गए।दुकान के मालिक ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।
दुकान के मालिक मनोज कुमार गुप्त द्वारा थानाध्यक्ष को दिए गए तहरीर मे कहा गया है की शनिवार रात में वह अपनी दुकान बंद कर दुकान के ऊपर बने आवास मे सोने चले गए, सुबह पांच बजे सोकर उठे तो देखा की चोरो ने दुकान मे घुसकर ताला तोड़कर कैशबाक्स मे रखा 25 हजार नकद तथा खूंटी पर टंगा हमारे दामाद का पैंट औऱ हमारे पैंट से 23 हजार रुपया निकाल कर चम्पत हो गए। स्थानीय दुकानदार भी इस चोरी की घटना से अचंभित है उनका कहना है कि जब थाना के ठीक सामने जहां निरन्तर पुलिस का पहरा रहता है बावजूद इसके इतनी बड़ी घटना का होना शर्मनाक है,जिसको लेकर स्थानीय दुकानदार चिंतित हैं।मनोज गुप्त ने लिखित सूचना थानाध्यक्ष को देकर चोरी का पता लगाकर कार्यवाही की मांग किया है।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह भी घटना स्थल पर पहुचकर चोरी की घटना का जाँच पड़ताल कर एस ओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
थानाध्यक्ष मनीषा सिंह ने बताया की कथित चोरी की घटना की तहरीर मिली है, जाँच पड़ताल की जा रही है मामला स्पस्ट होने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट दिनेश कुमार न्यू सूर्या टाइम
मो. 9919195526
