थाना सिंदुरिया/महराजगंज (न्यू सूर्या टाइम)।स्थानीय थानांन्तर्गत दलसिंगार पुत्र रामजी निवासी नंदाभार ने थानाध्यक्ष को सम्बोधित प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि दिनाँक 01/01/2024 को सुबह समय करीब 6:00 बजे अम्बेडकर पार्क में पूजा अर्चना करने गया तो देखा कि बाऊन्डरी का चार पिलर और खम्भा तोड़ दीया गया है जिसको दो आदमी बुलाकर दिखा रहा था। तो उसी समय राजेन्द्रर पुत्र हिरालाल मुझसे तकरार करते हुए मारने पिटने लगा जिससे मेरे शरीर पर कई जगह चोंटे आयी है। इसी दौरान केदार S/० लख्खन, सुग्रीव व मिथून व सन्नी पुत्रगण कैलाश गोलबंद होकर लाठी डन्डा लेकर मारने पिटने के लिये दौडाने लगे प्रार्थी भाग कर अपने घर पर अपनी जान बचायी।स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग किया है। थानाध्यक्ष मनीषा सिंह ने बताया कि जांचोप्रान्त आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
मो. 9919195526
