थाना सिंदुरिया/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)
सिंदुरिया थानाक्षेत्र के एक गावं की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है की उसके ही गांव के एक नामजद व तीन अज्ञात लोगों ने उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़, मारपीट किया तथा धमकी भी दिया है, पुलिस से विधिक कार्यवाही की मांग की है।मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस चारो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज जाँच मे जुट गई है।
पीड़िता ने अपने तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी बुधवार को घर मे अकेली सोई थी ,रात मे करीब ग्यारह बजे गावं का ही एक युवक घर मे घुस कर मेरी लड़की से छेड़छाड़ करने लगा तथा विरोध करने पर गाली देतें हुए जान से मारने की धमकी देने लगा ,उसके साथ मे तीन युवक बाहर खड़े थे।इस घटना से हमारा परिवार भयभीत है, पीड़िता ने थानाध्यक्ष से मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्रभारी थानाध्यक्ष मनीषा सिंह ने चारो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।
