सिंदुरिया /महाराजगंज (न्यू सूर्या टाईम) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मुजहना बुजुर्ग में मीनेश नामक युवक ने ग्राम सभा के ही मदन गुप्ता पुत्र मुखुत गुप्ता पर मारने पीटने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दिया है और कार्रवाई की मांग किया है । दिए गए तहरीर के अनुसार उसने मदन गुप्ता से कुछ पैसे उधार लिए थे जो समय पर दे नहीं पाए मदन गुप्ता ने दिनांक 21 दिसंबर को इन लोगों से मिनेश से पूरी योजना बनाकर पैसा मांगा टाइम देने के बाद अपने पुत्र के सहयोग से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके गाली गुप्ता दिया । बचाने आए एक दूसरे सहयोगी को मार मार कर उसका पैर जख्मी कर दिया शिकायतकर्ताओं ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर उक्त मदन गुप्ता और उसके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। इस संबंध में प्रभारी यस यस आई अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है आरोपियों का चालान कर दिया गया है । अब सवाल यह है दलित उत्पीड़न का मामला है शिकायतकर्ता ने थाने में तहरीर दिया और प्रभारी यस आई महोदय ने केवल आरोपियों का चालान कर खाना पूर्ति कर दी । क्या यही राम राज्य है ? सवाल बड़ा है।
