थाना चौक/महाराजगंज (न्यू सूर्या टाइम):- स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरिया के निवासी राम सजन साहनी पुत्र श्याम सुंदर साहनी का आज दिनांक 23 सितंबर 2023 को अचानक तबीयत खराब होने के पश्चात जिला अस्पताल में सुबह 9:30 बजे भर्ती कराया गया जो कैदी आज दोपहर 1:30 बजे मृत्यु हो गई जिससे उनके परिवार में दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा सूत्रों के मुताबिक चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा खजुरिया निवासी राम सजन सहानी जो सन् 1999 में दुध बेचते थे जो इनको अधिकारी द्वारा फर्जी तरीके से फसाकर रिश्वत मांगने लगे रिश्वत ना देने पर इनके ऊपर फर्जी तरीके से करवाई किया गया।
और डेढ़ वर्ष पहले दूध के सैंपल में आजीवन कारावास हो गया था जो डेढ़ वर्ष से जिला जेल महाराजगंज में बंद थे उनकी आज अचानक तबीयत खराब होने से और जेलर की लापरवाही से समय से भर्ती ना करने पर उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जो 1:30 बजे अचानक उनकी मृत्यु हो गई परिजनों द्वारा बताया गया कि अगर जिला जेल के अधिकारी द्वारा समय से भर्ती करा दिया गया होता। तो उनकी मृत्यु नहीं होती मृतक के दो पुत्र हैं 1-सत्येंद्र साहनी उर्फ डब्लू उम्र 25 वर्ष2- बबलू साहनी उम्र 23 वर्ष जिला अस्पताल में शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया अब उनकी मृत्यु कैसे हुई यह विषय का चर्चा बना हुआ है पोस्टमार्टम होने के बाद उनके मृत्यु का खुलासा होगा।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
