सिंदुरिया/ महाराजगंज( न्यू सूर्या टाइम): भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अंकित सिंह व आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अखिलेश आजाद की अगुवाई में आज दिनांक 22 सितंबर 2023 को समय 4:00 बजे महाराजगंज जिले के सिंदुरिया चौराहे पर पैदल मार्च किया गया और संविधान बचाने के लिए और लोकतंत्र को बचाने के लिए पैदल मार्च किया गया ।
भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के द्वारा बताया गया कि जिस तरह सरकार कि नेताओं द्वारा संविधान के अनुच्छेद से छेड़छाड़ किया जा रहा है जो इसको रोकने के लिए हम सभी भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सिंदुरिया चौराहे पर शांतिपूर्ण ढंग से नारा लगाते हुए पैदल मार्च को संपन्न किया गया जिसमें जिसमें भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता । अमन राव, सोनू निराला, अभिषेक गौतम, मंजेश गौतम, सुमित, प्रवेश मनीष, अनिल, अमित, आदित्य, अखिलेश रंजन, जोखू शर्मा, आदि भीम आर्मी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
