सिंदुरिया /महाराजगंज( न्यू सूर्या टाइम): सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा पतरेगवा में आज दिनांक 22 सितंबर 2023 को समय लगभग 10:30 बजे up 56 AF 9893 स्कूटी जो अश्वनी उम्र 28 वर्ष व प्रियंका पांडेय उम्र 27 वर्ष जो नौतनवा थाना क्षेत्र की अंतर्गत ग्राम सभा कवलही जनपद महाराजगंज के रहने वाली है जो महाराजगंज के लिए जा रहे थे सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है
कि शनि और प्रियंका पांडेय किसी एनजीओ कंपनी में काम करते हैं और संदीप पुत्र विक्रमजीत विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष और बासमती पत्नी विक्रमाजीत 39 वर्ष ग्राम सभा बरगदही थाना निचलौल जो महाराजगंज से अपने घर के लिए आ रहे थे इसी बीच सिंदुरिया थाना के कुछ ही दूरी महाराजगंज रोड पर ग्राम सभा पतरेंगवा के पास में आमने-सामने से अचानक बाइक लड़ने से चार लोग घायल हो गए और प्रियंका पांडेय के सर में काफी चोट लगने से हालत नाजुक हालत गंभीर बताई जा रही है सिंदुरिया थाने की पुलिस के द्वारा एम्बुलेंस के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
