निचलौल /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम):- स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लेदी में एक 5 वर्षीय बच्ची की गला रेत कर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। युवक द्वारा बच्ची को धार-धार हथियार से गले पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। मामला आज दिनांक 19 सितंबर 2023 की है रिमझिम 5 वर्षीय किशोरी अपने दोस्तो के साथ बगीचा में झूला झूल रही थी।
(मृतका की फाइल फोटो)
की उसी समय साइकिल से आरोपी दीपक आया और बच्ची ने उसकी साईकिल छुली इस बात पर नाराज होकर वह बच्ची को धार-धार हथियार से गले पर वार कर दिया जिसे बच्ची की मौत हो गई। यह घटना देखकर लोग सहम गए और मौके पर अफरा तफरी मच गया। इस घटना की सूचना गांव वाले ने अस्थानीय पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस घटना की खबर सुनकर मौके पर एएसपी आतिश कुमार सिंह व सीओ निचलौल अनुरूध पटेल भी मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। बताया की बच्ची साईकिल को छूने की कोशिश की इस वजह से उसे धार-धार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी दीपक को हिरासत में लिया गया है। आला कत्ल बरामद कर ली गया। अग्रिम करवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
रिपोर्ट :नागेंद्र कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
