झनझनपुर महाराजगंज (न्यू सूर्या टाइम): महाराजगंज जिले के झनझनपुर चौराहा चौक रोड पर आज दिनांक 17 सितंबर 2023 को सदर विधायक जय मंगल कनौजिया के द्वारा BR म्यूजिक का फीता काटकर उद्घाटन किया गया BR म्यूजिक के डायरेक्टर द्वारा मुख्य अतिथि जय मंगल कनौजिया को माला पहनाकर व साल भेंट किया और भोजपुरिया कलाकारों के द्वारा भी सदर विधायक को माला पहनाकर स्वागत किया गया सदर विधायक के द्वारा सभी भोजपुरिया कलाकारों को स्मृति चिन्ह देखकर उनकी भविष्य के लिये कामना किया गया।
BR म्यूजिक के डायरेक्टर के द्वारा न्यू सूर्या टाइम के मुख्य संपादक दिनेश कुमार को भी माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देखकर के स्वागत किया गया और भोजपुरिया कलाकारों द्वारा अपनी कला को दिखाते हुए सभी दर्शकों का दिल जीत लिए।
अपनी कला को और आगे बढ़ाने के लिए BR म्यूजिक के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह के द्वारा उनके भविष्य को आगे बढ़ने के लिए कामना किया गया।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
