जनपद/ महाराजगंज (न्यू सूर्या टाइम) भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में तेली समाज को एकजुट करने के लिए एवं अपना अधिकार पाने के लिए अपने समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए लखनऊ में एक महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संगठन के द्वारा साहू समाज की अराध्य देवी भक्त शिरोमणी माँ कर्मा देवी की जन्म स्थली झांसी से इस यात्रा का शुभारम्भ 05-09-23 को हुआ है। रथ पर लिखा है” भगवान जगन्नाथ स्वामी, मौ कर्मा देवी एवं साहू राठौर जन जागृति अधिकारयाला महाराजगंज में 11:00 बजे प्रवेश करेगा । महराजगंज नगर में विशाल रथ के साथ अपने तेली समाज द्वारा विशाल रोड शो होगा, रोड शो करने के बाद एक श्री दुर्गा मैरिज लान महराजगंज में जन सभा किया जायेगा । सभी स्वजातिय बन्धुओं से विनम्र निवेदन है कि कल दिनाँक 26/09/2023 को सुनिश्चित है।इस जानकारी के बाद आप सब महराजगंज नगर में पहुंचने का कष्ट करें। और इस रथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियों का जो कारवां रथ के साथ आ रहे है उनका सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया जाय । उक्त जानकारी साहू समाज के जिला संरक्षक राम सेवक साहू ने अपने दी। इस बाबत मऊपाउड़ अपने कार्यालय पर एक आपात कालीन बैठक साहू (तैलिक) कल्याण समिति की हुई । बैठक में रामसेवक साहू, अनिल कुमार गुप्ता, गोविन्दगुप्ता , शम्भूनाथ साहू, रामधनी गुप्ता, राम रक्षा गुप्ता, बेचनगुप्ता, दीपक गुप्ता, राम सागर गुप्ता, पन्नालाल, जयराम गुप्ता आदि साहू समाज उपस्थित रहे।
रिपोर्ट दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
