सिंदुरिया /महाराजगंज /(न्यू सूर्या टाइम) सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बसंतपुर खुर्द मे एक 25 वर्षीय विवाहिता की पंखे से लटक कर जान देने से गांव मे हड़कंप मच गया है,ग्रामीणों के सुझाव पर परिजनों द्वारा शव को जलाने के लिए ले जाया गया इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया, शव अभी पूरी तरह जला भी नही था की मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बसंतपुर खुर्द निवासी नंदकिशोर विश्वकर्मा की बहु अंकिता पत्नी मंजीत (25)ने सोमवार को दिन मे ग्यारह बजे के करीब घर मे पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी. घर मे वह अकेली थी औऱ उसका दो साल का लड़का बगल मे किसी घर खेल रहा था,उसकी बूढी सास गांव मे गयी थी औऱ उसका ससुर नंदकिशोर भी दूसरे गांव पर था,पति मंजीत गुजरात कमाने गया है वह घर पर नही है। बताया गया की मंजीत की शादी तीन साल पहले भिटौली थानाक्षेत्र के बिशुनपुर गावं मे रंजीत की लड़की से हुई थी जिससे एक लड़का भी है,।
(मृतका की फाइल फोटो)
इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष कंचन राय का कहना है की महिला के मरने की सूचना मिलने पर मय फ़ोर्स गांव मे पहुंचने पर गांव के लोग व परिजन घर छोड़ कर भाग गए थे,गांव वाले शव जलाने का प्रयास कर ही रहे की अधजली शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, अभी तक किसी पक्ष के द्वारा तहरीर नही मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज अग्रिम कार्यवाही की जाएगी.
रिपोर्ट :दिनेश कुमार
