जनपद महाराजगंज /(न्यू सूर्या टाइम) :
समस्त जनपद वासियों को सूचित किया जाता है कि महिला कल्याण विभाग उत्त्तर प्रदेश के अधीनस्थ जनपद महराजगंज में जिला प्रोबेशन अधिकारी का कार्यालय संचालित है जिनमे महिलाओं तथा बच्चों के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है जिनमे बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,मुख्यमंत्री बालसेवा योजना,वन स्टाप सेंटर,निराश्रित महिला पेंशन योजना प्रमुख है जिसकी विस्तृत जानकारी जनपद महराजगंज स्थित कार्यालय से संपर्क कर ली जा सकती है।इस बात की जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञपत्ति के माध्यम से दी गई है
रिपोर्ट: भोला सिंह
