सिंदुरिया /महाराजगंज /(न्यू सूर्या टाइम): थाना सिंदुरिया क्षेत्र के सिंदुरिया चौराहे से शिकारपुर रोड पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अचानक गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया बता दे की अजय पांडे ग्राम सभा जंगल गुलरिया टेढ़ी घाट के पास थाना चौक बाजार का रहनेवाला अजय पांडे जो शनिवार शाम करीब 6 बजे शिकारपुर के तरफ से सिंदुरिया आ रहे थे नगर सहकारी बैंक के सामने मोटरसाइकिल से अचानक गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए घायल व्यक्ति के सर में काफी चोट लगने से बुरी तरह घायल हो गये जिसे देखकर अगल-बगल दुकानदारों तथा चौराहे के पुलिस के सहयोग से108 नंबर डायल करके एंबुलेंस बुलाया गया और उपचार के लिए जगदौर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया घायल व्यक्ति के रिश्तेदार नंदलाल पुत्र त्रियोगी दुबे पिपरा कल्याण निवासी ने बताया कि किसी काम से शिकारपुर की तरफ गए थे उधर से आते समय अचानक नगर सरकारी बैंक के सामने गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए उपचार के लिए इनको स्वास्थ्य केंद्र जगदौर ले जाया गया।
रिपोर्ट दिनेश कुमार
