जनपद /महाराजगंज (न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा निवासी रामदुलारे और दर्जनों लोगों ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर दिवसाधिकारी से सार्वजनिक रास्ते की इंटरलॉकिंग करने की किया मांग शिकायती पत्र में शिकायतकर्ताओं ने दर्शाया है कि प्रार्थीगण का मकान अराजी संख्या 451 में जो की हरिजन आबादी में दर्ज है प्रार्थीगण के घर तक आने जाने के लिए मुख्य मार्ग से कच्चा मार्ग है जो बरसात के दिनों में गड्ढा एवं पानी से भर गया है आने जाने में अंसुविधा हो रही है साथ ही साथ गड्ढे में जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है जिससे संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने का भय है ।ऐसे में शिकायतकर्ता ने बताया कि ग्राम प्रधान से कई बार इस सम्बंध कहा गया है लेकिन बजट न होने का हवाला देकर टाल मटोल कर जाते हैं दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया है।बतादें की प्रार्थना पत्र पर एसडीएम सदर ने बीडीओ मिठौरा को निर्देशित करते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। प्रधान प्रतिनिधि वृजेश ने बताया कि बीडीओ ,एडीओ और सदर तहसीलदार मौके से पहुचकर मामले को निस्तारित कर दिया है। बीडीओ मिठौरा अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी है दिनांक 12 सितंबर को एसडीएम सदर और मेरे द्वारा मौका मुवाइना करके रास्ते के लिए चिन्हाकन कर दिया गया है संभवत उक्त रास्ते पर राबिस भी गिर गया होगा जल्दी ही प्रस्ताव और कार्य योजना बनाकर इंटरलॉकिंग करा दिया जाएगा।फिलहाल मामला निस्तारित हो गया है।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
