विकास खंड सिसवा के ग्राम सभा हरखपुरा का है मामला
पुल बनने से पहले 1026437 का हो गया भुगतान
ऑनलाइन शिकायत के बाद खुली भ्रष्टाचार की पोल
सिसवा ब्लॉक/ महाराजगंज/(न्यू सूर्या टाइम): जनपद महाराजगंज के सिसवा विकासखंड के ग्राम सभा हरखपुरा का मामला है जहां एक पुलिया निर्माण के लिए करीब 10 लख रुपए प्रस्तावित किए गए लेकिन पुलिया बना ही नहीं रुपए निकालिए गए ।
दरअसल ग्राम सभा हरखपुरा निवासी बृजभूषण ने 23 अगस्त 2023 को इंटरनेट पर देखा तो पाया कि उनके ग्राम सभा में करीब 10 26437 रुपए बजट से क्षेत्र पंचायत कोटे द्वारा नहर पर एक पुलिया प्रस्तावित है जिसके लिए धन की निकासी हुई है मौके पर जाकर बृजभूषण ने देखा तो कोई भी पुलिया नहीं बना था। आनंन फानन में वृजभूषण ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर दी उसके बाद24अगस्त 2023 को सीडीओ महाराजगंज को लिखित प्रार्थना पत्र देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।
अधिकारियों के सज्ञान में मामला आते ही दिनांक 24 अगस्त से ही उक्त पुलिया का निर्माण कार्य चालू हो गया जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है ।शिकायतकर्ता बृजभूषण ने बताया कि बताया कि सोशल मीडिया पर पुल का वीडियो वायरल होने के बाद धमकियां मिलने लगी यह भी कहा जाने लगा की वीडियो उड़ा दीजिए कोई मतलब नहीं होगा।बीडीओ सिसवा अर्जुन चौधरी ने बताया कि ऐसी किसी भी बात की जानकारी हमे नही है अगर ऐसी बात है और बिना पुल निर्माण के यदि धन की निकासी हुई है तो कार्यवाई सुनोश्चित है फिलहाल मौका मुवायना के बाद ही कुछ कहा जा सकता है ।सवाल सबसे बड़ा यह है आखिर बिना कराए ही भुगतान कैसे हो गया उसके बाद जब शिकायत कर्ता ने ऑनलाइन शिकायत और सीडीओ को लिखित सूचना दी तब भी बीडीओ साहब नहीं जान पाए विडम्बना नही तो और क्या है।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार
