सिन्दूरिया/महराजगंज( न्यू सूर्या टाइम) सिंदुरिया जन्माष्टमी और चेहल्लुम के मद्देनजर रखते हुए ग्राम पंचायत लेदवा में पीस कमेटी की बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता सिंदूरिया थाना अध्यक्ष कंचन राय की अगुवाई में किया गया। इस दौरान दोनों समुदायों के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे जिसमें दोनों समुदाय के लोगों से बारी बारी पूछा गया कि किसी भी तरह का कोई विवाद तो नहीं है।ग्राम सभा में दोनों समुदायों के लोगों से विवाद न होने पाए ।इस वर्ष चेहल्लुम 6 सितंबर को है और 7 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जन्माष्टमी में कम से कम 200 लोग जुलूस में शामिल होंगे जुलूस प्रातः 11:00 बजे दिन से शांतिपूर्ण तरीके निकाला जाएगा और साथ ही साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि चेहल्लुम पर किसी भी प्रकार की कोई जुलूस या ताजिया नहीं रखा जाता है। किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। त्योहार शांति रूप से मनाया जाएगा ।
थानाध्यक्ष कंचन राय ने बताया कि उक्त ग्राम सभा में पीस कमेटी की बैठक कर हिंदू मुस्लिम दोनों समुदायों से उनकी समस्या पर बातचीत किया गया त्योहार को लेकर किसी भी प्रकार की कोई द्वेष भावना नहीं है ।उन्होंने जानकारी दिया कि किसी भी अराजक तत्व के द्वारा त्योहारों में बांधा उत्पन्न करने और,विवाद पैदा करने, व अशांति पैदा करने की शिकायत आती है तो संबंधित को छोड़ा नहीं जाएगा ,उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान,वकील यादव ,अजमत हुसैन, रामविलास यादव, एलियास,अजय यादव,राजू यादव,निर्मल यादव,भगवंत अग्रहरि,जितेंद्र अग्रहरि, कन्हैया यादव, मोहम्मद समीउद्दीन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित दर्जनों हिंदू मुस्लिम उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार
