दो माह पूर्व बना है नाली नही लगा ढक्कन मवेशी और आमजन को हो रही है दिक्कत
सिंदुरिया /महाराजगंज /(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज जनपद के सिन्दूरिया के शिकायतकर्ता ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग महराजगंज को सम्बोधित शिकारपुर सिंदुरिया मार्ग पर स्थित मकान व दुकान किये हुए है कुछ दिन पहले शिकारपुर सिंदुरिया रोड का निर्माण हुआ है जिसके साथ ही नाली का भी निर्माण हुआ है और साथ ही नाली पर ढक्कन भी रखना था लेकिन नाली पर अभी तक ढक्कन नहीं रखवाया गया है। ठेकेदार 2 माह पहले ही काम बंद करके चला गया है पूछने पर बोला कि 5 दिन के बाद ढक्कन नाली पर रखा जाएगा परंतु दो माह बीत जाने के बाद भी नाली पर ढक्कन नहीं रखा गया है ।उपरोक्त शिकायतकर्ता उमाशंकर, आधा प्रसाद, अरुण गुप्ता, सोमई, विनोद विश्वकर्मा, श्याम सुंदर, दिलीप गुप्ता, पवन कनौजिया आदि शिकायतकर्ता ने बताया की काफी परेशान व हैरान है और आवागमन में काफी परेशानी हो रही है ।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार
