जनपद महराजगंज न्यू सूर्या टाईम: जनपद के मुख्यालय को रेल मार्ग से जुड़ने का सपना अब साकार होने जा रहा है इसके लिए बकायदे खाका भी तैयार कर लिया गया है जिसके लिए अनुमानित 958.27करोड़ रुपये की बजट भी स्वीकृत कर ली गई है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आननंद नगर से घुघुली बाया महराजगंज को जाने वाली रेल लाइन की कुल लंबाई 52.7 किमी की होगी।
मालूम हो कि महराजगंज के सांसद और भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के कठिन प्रयास के बाद महराजगंज वासियों का सपना साकार होने जा रहा है।इस बात की जानकारी भारत सरकार के केंद्रीय गजट से प्रकाशित विज्ञप्ति के हवाले से जारी की गई है।महराजगंज को रेल से जुड़ जाने से यहाँ के व्यापारियों,आमजन और यात्रियों को विशेष सुविधा मिल पायेगी
रिपोर्ट: शिवेन्द्र गौतम
