महाराजगंज/ न्यू सूर्या टाइम: जनपद महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में निरीक्षक संजय सिंह यादव मय हमराह का0 आकाश राय के रोक थाम जुर्म जरायम रात्री गश्त मे मामूर होकर मुखबीर की सूचना पर दिनाँक 25/8/2023 को मु0अ0सं0 -483/23 धारा 354 भादवि, व 9/10 पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 1. श्याम कुमार प्रजापति पुत्र स्व0 बरन प्रजापति निवासी सवरेजी थाना कोतवाली जनपद महराजगंज को गोरखपुर रोड मुजहना मोड़ के पास से जुर्म धारा से बोध कराते हुए पुलिस हिरासत मे लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है आपको बताते चले की महाराजगंज जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दिनांक 21/8/2023 को ग्राम सवरेजी के 05 वर्ष की बच्ची के साथ छेडछाड करने के सम्बन्ध में मोहिनी प्रजापति पत्नी सुनील कुमार प्रजापति ग्राम सवरेजी थाना कोतवाली जनपद महराजगंज द्वारा लिखित तहरीर प्रस्तुत की गयी जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 -483/23 धारा-354 भादवि, व 9/10 पोक्सो एक्ट के तहत श्याम कुमार प्रजापति पुत्र स्व0 बरन प्रजापति के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए भेजा गया जेल
रिपोर्ट: दिनेश कुमार
