निचलौल /महाराजगंज/( न्यू सूर्या टाइम) :जनपद महाराजगंज के पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों द्वारा मासिक बैठक देउरवा कार्यालय पर हुआ संपन्न।जिसमे पत्रकारों के हितकर के लिए की गई अहम मुख्य बिंदुओं पर चर्चा ।और संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए कई अहम निर्णय लिया गया।जिसमे बैठक की शुरुआत दिनेश कुमार जिला सचिव पत्रकार एकता संघ ने बताया कि पत्रकार हित के लिए यह संगठन सदैव खड़ा रहेगा।किसी भी दशा में संगठन के प्रति कर्तव्यों एवं मजबूती देने के लिए संगठन का विस्तार के साथ साथ अपने पत्रकार साथियों के साथ हर सुख दुख में खड़ा रहूंगा।और किसी भी दशा में संगठन के सदस्यों का हनन,शोषण बर्दास्त नही किया जायेगा।वही दूसरी ओर संगठन के संरक्षक रूपेश वर्मा ने संगठन की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं।रूपेश वर्मा कि यह संगठन पत्रकारों के हित के लिए बनाया गया है।
जिसमे पत्रकारों का शोषण या अन्य मामले को गंभीरता से लेकर समस्याओं का निवारण करवाया जायेगा।समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का कार्य संगठन करेगी।वही संगठन के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार दुबे ने संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों के उत्पीड़न जैसे मामले को गभीरता से लेते हुए उसका निवारण करवाया जायेगा।और संगठन को अधिक मजबूत बनाया जायेगा।वही दूसरी ओर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद देते हुए बताया कि सभी पदाधिकारी गण सक्रिय और ऊर्जावान हैं।आप सभी निडरता निष्पक्षता के साथ गरीब ,शोषित वंचित लोगो के कल्याण हेतु उनकी आवाज बनकर उनकी समस्याओं का निवारण करवाने के लिए मदद किया जाएगा।और संगठन को अधिक मजबूत बनाए।इस मीटिंग के दौरान जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार दुबे,संरक्षक रूपेश वर्मा, आदि उपस्थित रहे
रिपोर्ट: दिनेश कुमार
