महराजगंज/( सिन्दुरियाथाना)/न्यू सूर्या टाइम: महराजगंज जनपद के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के मुजहना बुजुर्ग निवासी राकेश पासवान जो एक साप्ताहिक समाचार पत्र के पत्रकार हैं जो सिन्दूरिया थानाध्यक्ष ने 151/107/116 में पाबन्द कर चालान न्यायालय भेज दिया है।इस बात की जानकारी देते हुए राकेश की पत्नी ने कहा कि थानाध्यक्ष महोदया मेरे पति के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए ऐसा किया है।उसने यह भी बताया कि उसके ही ग्राम सभा के एक युवक जो पिछले 6 माह से मेरे नंबर पर अश्लील बात,गाली गलौज देता था जिसकी शिकायत 15 जुलाई को स्थानीय थाने में दि गयी थी लेकिन थानाध्यक्ष ने शिकायत् को टालमटोल किया उसके बाद 21 जुलाई को पुलिस अधीक्षक के वहाँ न्याय की गुहार लगाई और वहाँ से कार्रवाई के लिए थाने पर आदेश दिया गया और शनिवार को स्थानीय थाने पर बुलाया गया था।पुलिस अधीक्षक के वहाँ जाने से नाराज होकर केवल उनके पति के खिलाफ निरोधात्मक कार्यबाई की गई है।जबकि आरोपी पक्ष को थाने से ही छोड़ दिया गया यह कहाँ का न्याय है।
सवाल सबसे बड़ा यह है कि आखिर शिकायत कर्ता को ही क्यों पाबन्द किया गया ,क्या अपनी बात रखना गुनाह है?क्या अब पत्रकारों के साथ यहीं होगा,जबकि योगी सरकार का सख्त निर्देश है कि पत्रकारों के साथ बदसलूकी किसी भी सुरत में बर्दास्त नही किया जायेगा।
