जनपद महराजगंज /(न्यू सूर्या टाइम) :मिठौरा ब्लॉक
मिठौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरिया के बसवा टोला जाम नालियों एवं मिट्टी से भर जाने के कारण तथा सफाई कर्मी के न आने से असंतुष्ट होकर लगभग दर्जनों ग्रामीणों ने स्वयं फावड़ा उठाकर सरकार तथा नाली की सफाई की और सरकारी तंत्र को कोसने लगे।
मालूम हो कि खजुरिया टोला बसहिया में रमजान के घर से होते हुए रमजान,पतरू,रशूल,नासिर, कलामू, ठगई,यूशुफ के घर से होते हुए राघव यादव,जैनुद्दीन,ठाकुर यादव,रामा यादव,हीरा मद्धेशिया,के घर से होकर मुख्य सड़क को जाती है।इन सभी घरों के पुरुष आज मिलर उक्त नाली की सफाई कर सरकार और सरकार तंत्र पर करारा तमाचा है।ग्रामीण रशूल ने बताया कि विगत कई वर्षों से यह सफाई कर्मचारी आते ही नही हैं।राघव,जैनुद्दीन ने बताया किप्रधान से कई बार शिकायत की गई कोई फर्क नही पड़ा।
ग्राम पंचायत अधिकारी बालमुकुंद पांडेय ने कहा कि मेरे द्वारा कई बार सफाई कर्मचारियो को निर्देशित किया जा चुका है लेकिन वो अपनी आदत से बाज नही आ रहे है।
जबकि एडीओ पंचायत सुरेश कन्नौजिया ने कहा कि आज तो हम अपनी टीम लेकरसोहगौरा में लगे थे,यदि इतने दिनों से उक्त ग्रामसभा की नली की सफाई नही हुई है तो आजतक कोई शिकायत क्यों नही किया।अगर लिखित शिकायत मिलती है तो जांचकर कार्यवाई की जाएगी।
