जनपद महराजगंज /(न्यू सूर्या टाइम)सिन्दुरिया थाना: सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के मुजहना बुजुर्ग निवासिनी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा है की उसके गांव के एक युवक द्वारा मोबाईल से अश्लील भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाने की शिकायत पुलिस से करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है
पीड़िता मुजहना बुजुर्ग निवासिनी प्रतिमा पत्नी राकेश ने एस पी को दिए पत्र मे कहा है की उसके गांव के अर्जुन पुत्र सुग्रीव ने पिछले छ माह से उसके मोबाईल नंबर पर अपने मोबाइल से गन्दी गन्दी भाषा के साथ अश्लील व्यवहार करता है, इसकी शिकायत जब हम अपने पति से किये तो उन्होंने अर्जुन के घर जाकर पूछा तो वह उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिए, पिड़िता द्वारा बताया गया की आरोपी सरकस किस्म के है तथा मारने की धमकी दे रहे है,पीड़िता ने जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की मांग किया है इस सम्बन्ध में सिन्दुरिया थाना प्रभारी कंचन राय से पुछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि पीड़िता की तहरीर मिली है आरोपी के घर गयी थी वह घर से फरार है मिलने पर उचित कार्यवाही किया जाएगा।
